सोनभद्र।(AKD/गिरीश तिवारी)-रॉबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल उस समय अफरा-तफरी का केंद्र बन गया, जब मॉल के भीतर दो महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हो गई। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पत्नी के पहुंचते ही पहले तीखी बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक जा पहुंचा। दोनों महिलाओं के बीच काफी देर तक झड़प चलती रही, जिससे मॉल में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हंगामे के बीच युवक मौके से फरार हो गया, जबकि महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करती रहीं।घटना के दौरान मॉल में मौजूद कई लोग तमाशबीन बने रहे और कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में लोगों के हस्तक्षेप से दोनों महिलाओं को अलग कराया गया। वायरल वीडियो में एक महिला के हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दांत से काटने की घटना भी हुई है।हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रही बातों की आधिकारिक पुष्टि Zee Media नहीं करता, लेकिन यह घटना सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ते विवाद और असंवेदनशील रवैये पर कई सवाल जरूर खड़े कर रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
