दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह)–अखंड भारतीय सांस्कृतिक महोत्सव के बैनर तले तहसील परिसर के रामलीला मंच पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता बच्चों की प्रतिभा और उत्साह का जीवंत उदाहरण बना जहां लोकगीत, राष्ट्रगीत और फिल्मी गीतों पर आधारित इस इनामी प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रतियोगिता में करीब 105 बच्चों ने एकल श्रेणी में, जबकि दो दर्जन से अधिक ग्रुप ने सहभागिता की।वही आयोजन स्थल पर हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चों की भीड़ उमडी थी।भीड़ को व्यवस्थित करने में आयोजन समिति और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी,लेकिन शानदार प्रस्तुतियों ने लोगों को करीब 10 घंटे तक अपने कार्यक्रम में बांधे रखा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी श्यामनारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह और श्रवण सिंह गोड रहे।उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का सशक्त माध्यम हैं।विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

एकल प्रतियोगिता में गुफराना खानम ने प्रथम, साक्षी कुमारी ने द्वितीय और आनंदी अग्रहरि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।ग्रुप प्रतियोगिता में ‘हिंदुस्तान मेरी जान’ ने पहला स्थान हासिल किया,जबकि‘एक्स आई एक्स’ द्वितीय और ‘शिवाजी डांस एकेडमी’तृतीय स्थान पर रही।
पुरस्कार स्वरूप एकल डांस में प्रथम स्थान पाने वाली प्रतिभागी को एलईडी टीवी,द्वितीय को साइकिल (विकास प्रिंटिंग प्रेस की ओर से) और तृतीय को मिक्सर ग्राइंडर (जितेन्द्र अग्रहरि की ओर से) प्रदान किया गया। ग्रुप डांस में प्रथम को 5100,द्वितीय को 3100 और तृतीय को 2100 रुपये नकद के साथ ट्रॉफी दी गई।अन्य बच्चों को भी शील्ड व व्यक्तिगत पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अविनाश गुप्ता ने किया।निर्णायक मंडल में ऋतु सोनी और नित्यानंद मिश्रा शामिल रहे। इस दौरान सोशल मीडिया पर सोनभद्र के पर्यटन को बढ़ावा देने वाले क्रिएटर्स को भी सम्मानित किया गया,जिसकी खूब सराहना हुई।देर रात करीब 11 बजे कार्यक्रम समाप्त होने पर अध्यक्ष संदीप गुप्ता,सचिव भोलू जायसवाल,मनीष जायसवाल,पीयूष कसेरा,निरंजन जायसवाल,बृजेश कुशवाहा,सुमित सोनी,प्रेम नारायण,गोरख अग्रहरि,संजय तिवारी,ने सभी आयोजकों,कलाकारों और नागरिकों का आभार जताया।सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप