चोपन/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- सोमवार देर शाम के अंतर्गत सोन नदी में सड़ी-गली अवस्था में एक युवक का शव दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। नदी किनारे शव देखे जाने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार शव काफी सड़ा-गला था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस आसपास के थानों को भी सूचना देकर मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
