दुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की आधा दर्जन बकरियों की मौत हो गई। बताया गया कि किसान द्वारा कुल 14 बकरियों को चरने के लिए छोड़ा गया था। इसी दौरान महुआ में जहरीला पदार्थ मिला होने की आशंका है, जिसे खाने के बाद करीब 50 मीटर दूर पहुंचते ही बकरियों की हालत बिगड़ने लगी। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी प्रभावित बकरियों को निजी वाहन से पशु चिकित्सालय दुद्धी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जहरखुरानी से 6 बकरियों की मौत की पुष्टि की।

वहीं दो बकरियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है। पशु स्वामी शिवपूजन ने गांव के कुछ लोगों पर जानबूझकर जहर देने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुम्हान का है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप