सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 31 जनवरी को प्रातः 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग, राबर्ट्सगंज परिसर में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क होगा।जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 14 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिनके माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें औद्योगिक, सेवा एवं वित्तीय क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजक कंपनियों द्वारा मौके पर ही लिया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम