सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल का वार्षिकोत्सव एवं नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न

Share

डाला, सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)
सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल, डाला द्वारा मंगलवार को आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह एवं नवनिर्मित विद्यालय भवन का शुभ लोकार्पण विद्यालय परिसर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों का प्रभावशाली संदेश दिया गया।समारोह का आयोजन अपराह्न 12:30 बजे से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण, क्षेत्रीय नागरिक एवं गणमान्य लोगों की सहभागिता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशुतोष सिन्हा, सदस्य विधान परिषद, वाराणसी खंड स्नातक रहे, जिन्होंने नवनिर्मित विद्यालय भवन का लोकार्पण कर विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में नगर पंचायत डाला की अध्यक्ष श्रीमती फूलवन्ती देवी, डाला बिल्ली क्रशर ओनर्स एसोसिएशन, ओबरा–सोनभद्र के अध्यक्ष अजय सिंह एवं उपाध्यक्ष श्री आलोक सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक मनोज तिवारी ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर का उद्देश्य केवल किताबी शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त, अनुशासित एवं आत्मनिर्भर नागरिक के रूप में तैयार करना है। उन्होंने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और नवनिर्मित भवन के माध्यम से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक संसाधन, सुरक्षित वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रबंधक ने विश्वास जताया कि विद्यालय से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी अपने कुशल, उज्ज्वल एवं सम्मानजनक भविष्य का निर्माण कर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन करेंगे।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मौर्य सहित समस्त शिक्षकगण एवं विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही।

समापन अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।अंत में प्रबंधक मनोज तिवारी व उप प्रबंधक सनोज तिवारी द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित बच्चों को उपहार प्रदान किए

इस अवसर पर आलोक सिंह, गुड्डू पटेल, सुरेश सिंह, अखिलेश पांडे, शंभू गोंड, मुकेश जैन, राजेश पटेल,जितेंद्र यादव(जीतू),शिक्षक कमलेश, अवनीश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, शिक्षिका अर्चना पांडे, स्मिता मिश्रा,विभा मिश्रा, विकास जैन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक संतोष यादव द्वारा किया गया।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *