घोरावल: (AKD/गिरीश तिवारी) घोरावल कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मेला क्षेत्र में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दर्जनभर से अधिक दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। आग लगते ही दुकानदारों और स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई और लोग अपनी दुकानों व सामान को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।घटना की सूचना मिलते ही शिवद्वार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।

आग बुझाने के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग और ग्रामीणों की संयुक्त कोशिश से आग पर काबू पाया जा सका।हालांकि इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की कार्यशैली पर सवाल उठाए और समय पर पर्याप्त संसाधन न पहुंचने का आरोप भी लगाया। आग से दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।मौके पर पहुंचे घोरावल क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे ने बताया कि समय रहते सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMay 10, 2026पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र न्यूज़May 10, 2026डाला चौकी पर जनसुनवाई व्यवस्था का निरीक्षण, सीओ सिटी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
सम्पादकीयMay 9, 2026मोबाइल विवाद के बाद महिला ने कुएं में कूदकर दी जान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव
Breaking_NewsMay 9, 2026झारखंड में हिंदू महिला के साथ पकड़े गए ओबरा के मौलाना की सफाई, झाड़-फूंक के लिए ले जाने का किया दावा
