सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
चतरा ब्लॉक अंतर्गत गिरिया गांव में गुरुवार को विराट रूद्र महायज्ञ के आयोजन की तैयारियां विधिवत शुरू हो गईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बन गया।
आयोजन की जानकारी देते हुए जंगली दास उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि 6 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश स्थापना के बाद विराट रूद्र महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा। 9 मार्च को भगवान शिव की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जबकि 14 मार्च को यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
यह महायज्ञ भिक्षुक भिखारी, जंगली दास और रमाशंकर गिरी महाराज की देखरेख में संपन्न होगा। आचार्य देवी प्रसाद पांडेय, सतीश पांडेय, दीपक पांडेय और योगेश तिवारी द्वारा वैदिक विधि से धर्मध्वज की स्थापना कराई गई।
मुख्य यजमान के रूप में प्रवीण मिश्रा, सरिता मिश्रा, कृष्ण कुमार पुजारी और प्रभावती देवी शामिल हैं।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख रमाकांत पांडेय, आलोक मिश्रा, सुजीत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 26, 2026नशे में युवती का सड़क पर हंगामा, वीडियो वायरल
Breaking_NewsMarch 25, 2026आल्हा सम्राट फौजदार सिंह के गायन से गूंजा जनजातीय उत्सव, भव्य समापन
Breaking_NewsMarch 25, 2026सौतेली मां हत्याकांड में सख्त फैसला, दोषी को उम्रकैद और जुर्माना
Breaking_NewsMarch 25, 2026ओबरा में पाइप फटने से सड़क बनी तालाब, आवागमन ठप