(AKD/गिरीश तिवारी)
सोनभद्र ।कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। क्षेत्र के खेमपुर गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में बस सवार दर्जनों यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार तेलगुड़वा से कोन की ओर आ रही बस का अचानक स्टेयरिंग फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस खाई में जा गिरी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गंभीर रूप से घायल यात्रियों में एक को सिर में गहरी चोट आई है।

चिकित्सा अधिकारी कोन ने बताया कि मखन्नचू उम्र लगभग 65 वर्ष, निवासी डाल्टेनगंज, के सिर में गंभीर चोट लगी है। उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़March 26, 2026माता जिरही देवी धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र में गूंजे जयकारे
Breaking_NewsMarch 26, 2026सर्राफा व्यापारी के घर लाखों की चोरी, परिवार को कमरे में बंद कर वारदात
अपराधMarch 26, 2026डायन के शक में भसुर का हमला, मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान
Breaking_NewsMarch 26, 2026डायन के शक में भसुर का हमला, मां-बेटी को पीटकर किया लहूलुहान