दुद्धी सोनभद्र(रवि सिंह)-कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। दोनों घायल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाए गए, जहां उनका इलाज जारी है।
घायलों में सुरेश (55) पुत्र गंगाराम और कमलेश कुमार (24)पुत्र स्व. मदन, दोनों निवासी पिपरी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, दोनों दुद्धी रिश्तेदारी से घर पिपरी लौट रहे थे। रात करीब 9 बजे उनकी बाइक को दुम्हान गांव के मोड़ पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मारी।

स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस में सवार कराया और सीएचसी दुद्धी ले जाया।जहां उनका इलाज चल रहा है।हादसे में सुरेश कुमार को चेहरे पर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई है जबकि कमलेश कुमार हाथ में चोटे आई है ।
पिकअप चालक मौके से फरार है ।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 7, 2026जिलाधिकारी ने थाना दुद्धी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डीएम ने दुद्धी में एसडीएम न्यायालय व कार्यालयों का किया निरीक्षण
सम्पादकीयFebruary 7, 2026डोजर मशीन में लगी भीषण आग, ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान
सम्पादकीयFebruary 7, 2026केंद्रीय बजट को बताया विकसित भारत 2047 की दिशा में मजबूत कदम