
सोनभद्र:(AKD/गिरीश तिवारी)-
अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर पुलिस विभाग में आवश्यक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।आदेश के अनुसार निरीक्षक अखिलेश मिश्र को प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज से स्थानांतरित कर प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक कुद्दू शेखर सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना पन्नूगंज भेजा गया है।इसके अतिरिक्त उपनिरीक्षक शिव कुमार सिंह को थाना पिपरी से स्थानांतरित कर थाना विंढमगंज में तैनात किया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल जनपद में बेहतर पुलिसिंग, त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
