पीस पार्टी का स्थापना दिवस 10 फरवरी को लखनऊ में

Share

चोपन, सोनभद्र।(AKD/गिरीश तिवारी)- के स्थापना दिवस के अवसर पर 10 फरवरी को राजधानी के में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से चारबाग स्टेशन के सामने होगा। यह जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष अतहर कुरैशी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद सोनभद्र से सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और कमजोर व उपेक्षित वर्गों पिछड़े, दलित व मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। अतहर कुरैशी ने कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा और पार्टी की आगामी रणनीति तय करेगा।उन्होंने बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पीस पार्टी पूरी मजबूती से मैदान में उतरेगी। चोपन स्थित उनके आवास पर आयोजित बैठक में स्थापना दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बताया गया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अय्यूब सर्जन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर कार्यकर्ताओं व जनता को संबोधित करेंगे। बैठक में इरफान हमीदी, मुन्ना निशात, इम्तियाज इदरीसी, तबस्सुम जहां, आबिदा खान, मो. अनस, नंदू पाठक, चंदन सोनकर व शमसुद्दीन सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *