डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर रविवार सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।मृतक की पहचान सूरज (55 वर्ष) निवासी डाला चढ़ाई, चोपन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार शव की तलाशी में जेब से कुछ नकदी, एक डायरी और फोटो बरामद हुई है।

शरीर पर किसी बड़े आघात के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, हालांकि मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 8, 2026पतंजलि योग समिति का 12वां वार्षिकोत्सव व सोनभद्र बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का सम्मान
सम्पादकीयFebruary 8, 202610 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयFebruary 8, 2026अवैध खनन में लिप्त फरार तीन आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित
सम्पादकीयFebruary 8, 2026संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से हड़कंप