डाला/सोनभद्र(रवि सिंह/गिरीश तिवारी)-हाथीनाला थाना क्षेत्र में सोमवार की रात एक युवक द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गड़दरवा गांव निवासी 24 वर्षीय शिवकुमार पुत्र मेघनाथ सोमवार की रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर क्षुब्ध हो गया और जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब युवक दुद्धी बाजार से घर पहुंचा। उसने अपनी मां को बाइक की चाबी दी और अचानक लड़खड़ाते हुए गिरने लगा।युवक की हालत बिगड़ती देख परिजन घबरा गए और बिना देर किए निजी साधन से उसे रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की सतत निगरानी में इलाज चल रहा है।परिजनों का कहना है कि युवक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 29, 2026सनसनीखेज वारदात: घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या
Breaking_NewsMarch 28, 2026खनन टेंडर में खेल, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
Breaking_NewsMarch 28, 2026महिला मित्र ने पति भांजे संग मिलकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शव खाई में फेंका
Breaking_NewsMarch 27, 20263 किलो 110 ग्राम गांजा, फर्जी नंबर प्लेट बाइक सहित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार