सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में अमौली गांव के सामने मरकरी नहर में मिले अज्ञात युवक के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। थाना पन्नूगंज पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 02 जनवरी 2026 को मरकरी नहर में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। शिनाख्त कराने पर मृतक की पहचान अखिलेश यादव उर्फ कन्हैया यादव 25 वर्ष निवासी ग्राम नौडिहा, थाना पन्नूगंज के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि अखिलेश 23 दिसंबर 2025 से लापता था, जिसकी गुमशुदगी पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी।मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। जांच और साक्ष्य संकलन के बाद पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सुदीप देव पाण्डेय उर्फ सूरज 26 वर्ष निवासी नरोत्तमपुर, थाना पन्नूगंज को 04 जनवरी 2026 को गेरूई नर्सरी के पास से गिरफ्तार किया।पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि 23 दिसंबर की शाम वह अखिलेश को अपनी गाड़ी से सजौर ले गया, जहां दोनों ने नशे के लिए हेरोइन खरीदी। बाद में सजौर स्थित मकान में अभियुक्त ने खुद को और अखिलेश को हेरोइन का इंजेक्शन लगाया। अत्यधिक मात्रा के कारण अखिलेश की हालत बिगड़ गई और मुंह से झाग निकलने लगा। घबराहट में अभियुक्त ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद 24/25 दिसंबर की भोर में शव को बोलेरो वाहन से ले जाकर मरकरी नहर में फेंक दिया गया।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, दो मोबाइल फोन और नकद रुपये बरामद किए हैं। मामले में सोनू उर्फ प्रतीक नामक एक अन्य अभियुक्त फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पूर्व में भी हत्या समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम की तत्परता से इस अंधे हत्याकांड का सफल खुलासा किया गया है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 8, 202625 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, मुठभेड़ के बाद से चल रहा था फरार
सम्पादकीयAugust 6, 2026सोनभद्र की पहचान और डाला मलीन बस्ती बचाने की मुहिम, विधायक भूपेश चौबे ने मुख्यमंत्री को भेजे दो अहम प्रस्ताव
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
