दुद्धी/सोनभद्र (AKD/गिरीश तिवारी) – दुद्धी बार एसोसिएशन वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए कुल 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। बुधवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई।इल्डर कमेटी के चेयरमैन एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेमचंद जायसवाल एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशियों कुलभूषण पाण्डेय और रामपाल जौहरी ने नामांकन किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रविंद्र कुमार ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया है।उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) के दो पदों के लिए महेंद्र कुमार कन्नौजिया और कृष्णदेव ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष (2 वर्ष से ऊपर) के दो पदों के लिए आलोक कुमार सिंह और एम.जे. अहमद ने पर्चा भरा है। सचिव पद के लिए पवन कुमार दूबे और दिनेश कुमार ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णु कुमार सिंह तथा सह सचिव (प्रशासन) के लिए रामसागर ने नामांकन दाखिल किया है।नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी और वैध प्रत्याशियों की सूची 13 फरवरी को शाम 4 बजे तक घोषित कर दी जाएगी। मतदान 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 3:30 बजे तक होगा। उसी दिन शाम 4 बजे से मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष और सचिव पद पर सीधा मुकाबला तय माना जा रहा है, जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना जताई जा रही है। चुनाव को लेकर प्रत्याशियों में सरगर्मी तेज हो गई है और संपर्क अभियान शुरू कर दिए गए हैं।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़March 29, 2026जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर रामनवमी त्यौहार सकुशल संपन्न होने पर भव्य भंडारे का आयोजन
उत्तर प्रदेशMarch 29, 2026हजारों क्यूसेक पानी बहाया, जल संरक्षण पर सवाल……
Breaking_NewsMarch 29, 2026सनसनीखेज वारदात: घर में सो रहे युवक की निर्मम हत्या
Breaking_NewsMarch 28, 2026खनन टेंडर में खेल, हाईकोर्ट ने लगाई रोक