दुद्धी/सोनभद्र(रविसिंह)- दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बीडर में मंगलवार की दोपहर विद्युत स्पर्श घात से एक किसान की मौत हो गई, जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अनिल गुप्ता पुत्र स्वर्गीय लालचंद गुप्ता घर के पास अपने खेत में लगे गेहूं मे विद्युत मोटर लगाकर पानी पटा रहे थे। कि उसी दरमियान कटे हुए तार पर उनका पैर पड़ गया और वे विद्युत करंट की चपेट में आकर खेत में ही बेहोश होकर गिर पड़े ,बगल के खेत में काम कर रहे, ग्रामीणो ने उन्हें खेत मे गिरता हुआ देख शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और तुरंत एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी कर रहे डॉक्टर मनोज एक्का ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया एवं अस्पताल के मेमो जरीये दुद्धी कोतवाली को सूचना दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पीएम हेतु मर्चरी भेजवा दिया और अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
