ओबरा/सोनभद्र(राकेश पाठक):- स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर-2 मे 2 बच्चों की मां रजनी पटेल पत्नी सूरज पटेल ने आत्मघाती फैसला लिया और घर में लोहे की एंगल के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती की बताई जा रही है। घटना के बाद फंदे से उतार कर महिला को परिजन आनन फानन में ओबरा स्थित परियोजना अस्पताल पहुंचे।ओबरा परियोजना अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों ने महिला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वही घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ शुरु कर दी है दूसरी तरफ घटना की जानकारी होते ही माइका पक्ष घटनास्थल पहुंचे।जहां अपनी लाडली का शव देखते ही रोने लगे, घटना से आहत माइका पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की है। जिसके बाद माईका पक्ष ओबरा कोतवाली पहुंचा। महिला का पति निर्माणाधीन दूसान कंपनी में वाहन चलाने का कार्य करता है। वही मृतिका के परिजनों का आरोप है कि जब से शादी हुआ है हमारे लड़की के साथ पति द्वारा मारपीट किया जाता रहा है।बेटी द्वारा दारु पीने से मना करने पर पति द्वारा मारपीट किया जाता है। पहले भी मारपीट घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। तब पुलिस द्वारा समझाने के बाद मामला शांत हुआ था। फिर भी पति द्वारा दारू पीकर मारपीट लगातार किया जाता रहा है। 5 साल हाथ पीले किये हो गए, लेकिन बेटी कभी खुश नहीं रही मृतिका की एक बेटी और एक बेटा हैं।बीएससी तक पढ़ाई करने वाली बेटी आत्महत्या कदम उठाएगी ये बात परिजनों के गले से नहीं उतर रही। परिजनों का आरोप है कि बेटी का गला दबा कर हत्या करने के बाद फांसी पर लटका दिया गया है जिससे हत्या आत्महत्या लगे। मृतिका के माता-पिता ने पुलिस से गुहार लगाई है की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJuly 1, 2026सोनभद्र में फर्जी ई-फॉर्म के सहारे अवैध खनिज परिवहन का बड़ा खेल बेनकाब, 5 गिरफ्तार, 3 फरार
सम्पादकीयJuly 1, 2026बिग ब्रेकिंग- अवैध खनिज परिवहन के बड़े नेटवर्क का आज हो सकता है खुलासा, पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा: सूत्र
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
