डाला/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-रेलवे फाटक इन दिनों बड़ी समस्या बनता जा रहा है। ओबरा गजराज नगर से डाला जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित यह फाटक व्यस्त रेलवे रूट पर है, जहां पैसेंजर, मालगाड़ी और एक्सप्रेस ट्रेनों का लगातार आवागमन होता रहता है।दिन में कई बार फाटक बंद होने से सड़क के दोनों ओर लंबी वाहनों की कतार लग जाती है। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे, कर्मचारी और व्यापारी भी घंटों जाम में फंसे रहते हैं। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब एंबुलेंस जैसे आपातकालीन वाहन भी रास्ते में अटक जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लंबे समय से वैकल्पिक मार्ग, अंडरपास या ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।हाल के महीनों में एक और परेशानी बढ़ गई है। पहले फाटक ऑटोमैटिक सिस्टम से संचालित होता था, लेकिन अब ट्रेन गुजरने के बाद भी फाटक को मैन्युअल तरीके से खोला जा रहा है। एक-एक साइड का लॉक खोलने में अतिरिक्त समय लगने से जाम और लंबा हो जाता है।आने वाली गर्मी को देखते हुए लोगों की दिक्कतें और बढ़ने की आशंका है। खुले आसमान के नीचे लंबे इंतजार से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को खास परेशानी उठानी पड़ती है।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से मांग की है कि डाला रेलवे फाटक पर जल्द वैकल्पिक मार्ग या ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए और स्वचालित व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि रोजाना के जाम से लोगों को राहत मिल सके।
Author Profile

Latest entries
अपराधMarch 30, 2026शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल
सम्पादकीयMarch 30, 2026उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हुए सोनभद्र के नागेंद्र कुमार
Breaking_NewsMarch 30, 2026पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
Breaking_NewsMarch 30, 2026यूपी पीसीएस में सोनभद्र का जलवा, आनंद राज सिंह ने हासिल की 22वीं रैंक