विशेष पुनरीक्षण अभियान में जिलाधिकारी ने लिया मतदाता नामांकन का जायजा

Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-
जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द और उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला पहुंचकर मतदाता नामांकन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) से अब तक भरे गए फॉर्म, नाम जोड़ने, संशोधन तथा नोटिस के माध्यम से की जा रही सुनवाई की स्थिति की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन नागरिकों की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका फॉर्म-6 अनिवार्य रूप से भरवाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

इसके लिए विशेष संपर्क अभियान चलाया जाए और ग्रामीण स्तर पर कोटेदार सहित स्थानीय जिम्मेदार लोगों का सहयोग लिया जाए।निरीक्षण के दौरान ईआरओ द्वारा जारी नोटिस से जुड़े मामलों की समयबद्ध और पारदर्शी सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने दावे और आपत्तियों के निस्तारण में देरी न करने पर जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण आवश्यक है। अभियान के दौरान पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए गए।इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक और बीएलओ मौजूद रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *