सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की ओर से वर्ष 2026 में हज यात्रा पर जाने वाले जनपद सोनभद्र के सभी 27 जायरीनों का टीकाकरण, मेडिकल स्क्रीनिंग और प्रशिक्षण सोमवार को ओबरा स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में कराया गया। कैंप में जिले के सभी 27 हज यात्री शामिल हुए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर प्रभारी स्वास्थ्य केंद्र ओबरा के डॉ. आलोक सहाय के नेतृत्व में टीकाकरण किया गया। चिकित्सा टीम ने यात्रियों का ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कर आवश्यक प्रमाणपत्र भी जारी किया। टीम में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा की स्टाफ नर्स श्रीमती आकांक्षा, मो. नसीम शाह, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी की श्रीमती सीमा (एचवी) तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन की टीम मौजूद रही।हज प्रशिक्षक नज्म अली ने यात्रियों को हज यात्रा से जुड़ी आवश्यक जानकारी और प्रक्रियाओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया। ओबरा जामा मस्जिद के इमाम कारी मोहम्मद असलम और इंतजामिया कमेटी के सचिव राज अली अंसारी ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली।इस अवसर पर इंतजामिया कमेटी के सदर हुसैन वहीदी, नायाब सदर मोहम्मद अली, उप सचिव अली शेर अहमद, मोहम्मद फिरोज, रियाज तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 8, 2026अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर होगा भव्य आयोजन, बार एसोसिएशन ने बनाई रूपरेखा
सोनभद्र न्यूज़April 8, 2026डाला सब स्टेशन से जुड़ी बिजली सप्लाई 6 घंटे रहेगी बाधित, इन क्षेत्रों में रहेगा असर
Breaking_NewsApril 8, 2026चोरी का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार, माल और गांजा बरामद
Breaking_NewsApril 8, 2026खलिहान में मिला युवक का संदिग्ध शव, शरीर पर चोट के निशान से गहराया मर्डर मिस्ट्री
