सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अवगत कराया है कि 30 अप्रैल को जनपद में फार्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान की तिथि नियत की गयी है। उन्होंने जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान/राशन डीलर के माध्यम से कृषकों को सीएससी भेज कर पंजीकरण कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किये हैं, उक्त कार्य की निगरानी जिला पंचायत राज अधिकारी व जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा की जायेगी, इस दौरान जनपद की समस्त सीएससी खुली रहें तथा कृषक बन्धुओं के पंजीकरण में पूर्ण योगदान के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सकारात्मक सहयोग प्रदान करेंगें, जिन ग्राम पंचायतों में कैंप की तिथि निर्धारित है, उन ग्रामों के सभी कृषक बन्धु कैंप में जाकर अवश्यक लाभ अवश्य उठायें, किसी प्रकार की समस्या होने पर समाधान के लिए उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी व सम्बन्धित तहसीलदार से सम्पर्क कर सकते हैं।
इन कागजात की पड़ेगी आवश्यकता
सोनभद्र। फार्मर रजिस्ट्री बनवाने हेतु कृषक बन्धु आधार, खतौनी व आधार से लिंक मोबाइल लेकर जायें, फार्मर रजिस्ट्री तैयार होने के बाद कृषक बन्धुओं को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं हो सकेगी, जिसमें किसान सम्मान निधि के किश्तों को सुगमता पूर्वक प्राप्त करना, कृषकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा, फार्मर रजिस्ट्री हेतु जनपद में 2 लाख 18 हजार 128 लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक जनपद में 1 लाख 14 हजार फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा चुकी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 52.1 प्रतिशत है। जिलाधिकारी ने जनपद के कृषक बन्धुओं से अपील की है कि अपने निर्धारित सीएससी केेन्द्रों में जाकर अनिवार्य रूप से फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMay 14, 2026एसपी सोनभद्र व एसओ रायपुर 19 मई को हाईकोर्ट में तलब, पुलिस हस्तक्षेप पर मांगा जवाब
सम्पादकीयMay 13, 2026आंधी-तूफान का तांडव, दिन में छाया अंधेरा, कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
Breaking_NewsMay 13, 2026पुलिस का गैंगेस्टरों पर बड़ा प्रहार, तीन थाना क्षेत्रों से 6 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
सम्पादकीयMay 13, 2026कबाड़ के गोदाम में भीषण आग से मचा हड़कंप, आबादी तक पहुंचीं लपटें
