आईजी विंध्याचल रेंज ने पुलिस लाइन चुर्क में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

Share

सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर आर.पी. सिंह के जनपद आगमन पर पुलिस लाइन चुर्क में उन्हें सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके बाद प्रशासनिक भवन में होली, रमजान, बोर्ड परीक्षा, कानून-व्यवस्था, बजट व्यय, यक्ष एप और साइबर अपराध नियंत्रण को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा सहित सभी क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। आईजी ने त्योहारों के मद्देनजर संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर विशेष सतर्कता बरतने, शांति समिति की बैठकें करने और सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। फुट पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई और स्ट्रांग रूम की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नकल माफियाओं और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने तथा परीक्षा अवधि में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने को कहा गया।यक्ष एप के प्रभावी उपयोग पर बल देते हुए बताया गया कि हिस्ट्रीशीटर और गैंग से संबंधित सूचनाएं अपलोड की जा चुकी हैं। जिन 48 स्थानों पर नेटवर्क की समस्या है, वहां पीआरवी भेजकर जीपीएस जांच कराने के निर्देश दिए गए। साइबर अपराध नियंत्रण के तहत साइबर हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने, ऑनलाइन ठगी की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और फ्रॉड धनराशि को तत्काल लीन कराने पर जोर दिया गया।आईजी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा और मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए। डायल 112 और कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखते हुए हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक का मुख्य संदेश रहा कि त्योहारों और परीक्षाओं के दौरान आमजन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *