ओबरा/सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)- अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और खान विभाग की संयुक्त टीम ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक हाइवा वाहन को सीज कर दिया और सह चालक को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार और खान निरीक्षक अतुल दुबे की संयुक्त टीम ने बग्घा नाला के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान हाइवा वाहन संख्या UP64CT2945 में लगभग 25 घन मीटर अवैध गिट्टी लदी पाई गई।टीम को देखते ही वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि सह चालक को मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सह चालक ने बताया कि गिट्टी सोनभद्र माइनिंग वर्क्स, ओबरा से लोड की गई थी।खान निरीक्षक की लिखित तहरीर के आधार पर थाना ओबरा में मु0अ0सं0 34/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2), 285 बीएनएस, धारा 4/21 खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम तथा धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति निवारक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप पाल पुत्र संजय पाल निवासी रेही थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। फरार चालक मनोज पाल पुत्र राजेन्द्र पाल निवासी रेही थाना घोरावल की तलाश जारी है। वाहन स्वामी और संबंधित माइनिंग वर्क्स के मालिक के विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयApril 6, 2026करंट की चपेट में आए तीन लोग, दो मासूम गंभीर, बिजली विभाग पर लापरवाही का लगा आरोप
Breaking_NewsApril 6, 2026ब्रेकिंग न्यूज: चलते ट्रक से उठता धुआं, चोपन बैरियर पर हड़कंप
Breaking_NewsApril 5, 2026सोनभद्र: ऑटो चालकों को यातायात नियमों और सुरक्षा को लेकर सख्त चेतावनी
Breaking_NewsApril 5, 2026सोनभद्र: “ऑपरेशन दहन” में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 68 मुकदमों का माल नष्ट