रवि सिंह
सोनभद्र। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान करीब 40 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 350 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। मौके पर पांच भट्ठियां भी नष्ट की गईं।यह कार्रवाई शासन और आबकारी आयुक्त के आदेश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। अभियान का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी ने किया। टीम ने क्षेत्र के कुंदरी गांव और क्षेत्र की कंजड़ स्वीपर बस्ती में संदिग्ध घरों और झुग्गी-झोपड़ियों में दबिश दी।

छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल हो रही सामग्री और भट्ठियां बरामद हुईं। मौके पर ही करीब 350 किलो लहन नष्ट किया गया और पांच अवैध भट्ठियों को तोड़ दिया गया। मामले में आबकारी अधिनियम की धाराओं में दो अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।अभियान के दौरान जनपद की विभिन्न आबकारी दुकानों का भी निरीक्षण किया गया, ताकि होली के मद्देनजर किसी प्रकार की अवैध बिक्री न हो सके। आबकारी विभाग ने साफ किया है कि अवैध शराब के निर्माण और तस्करी पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
