सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-पुलिस की तत्परता से एक तीन वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिवार से मिला दिया गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पुलिस लाइन तिराहा मेन रोड के पास एक छोटी बच्ची अकेली भटकती मिली है।सूचना मिलते ही थाना एएचटी की टीम और चाइल्ड लाइन 1098 के सदस्य मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लिया। आसपास पूछताछ और खोजबीन के बाद पता चला कि बच्ची अनपरा क्षेत्र की रहने वाली है और अपनी बुआ के साथ चुर्क आई थी। खेलते समय वह घर से दूर निकल गई थी।सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने पुलिस और चाइल्ड लाइन टीम का आभार जताया।
पुलिस ने अपील की है कि कोई भी लापता या भटका हुआ बच्चा मिले तो तुरंत थाना एएचटी या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयFebruary 19, 2026मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता अभियान
सम्पादकीयFebruary 19, 2026तीन वर्षीय मासूम को पुलिस और चाइल्ड लाइन ने परिवार से मिलाया
सम्पादकीयFebruary 19, 2026यातायात नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई, 4 ऑटो और 1 पिकअप वाहन सीज
सम्पादकीयFebruary 19, 2026अवैध गिट्टी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, हाइवा सीज, सह चालक गिरफ्तार