सोनभद्र(AKD/गिरीश तिवारी)-महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस ने मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और बाजारों में महिलाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानून और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।

ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया दुरुपयोग और ओटीपी साझा न करने के बारे में जागरूक किया गया।अभियान के तहत बाजारों में एसिड बिक्री करने वाली दुकानों की भी जांच की गई। दुकानदारों को नियमों की जानकारी दी गई और बिना पहचान पत्र के एसिड बिक्री न करने के निर्देश दिए गए।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJuly 9, 2026सड़क पर दौड़ी मौत, बाइक व ट्रक की भीषण टक्कर
लोकप्रियJuly 9, 2026शिकायतों के निस्तारण में न तो लापरवाही चलेगी और न ही अनावश्यक देरी
Breaking_NewsJuly 9, 2026सत्ता की रैली में कानून बेबस! कार्रवाई छोड़ बाइक रैली को आगे बढ़ाने में जुटी रही पुलिस
उत्तर प्रदेशJuly 9, 2026भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का शक्ति प्रदर्शन, बुलडोजर से पुष्पवर्षा बनी आकर्षण का केंद्र
