पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से छेड़छाड़ के दो आरोपी गिरफ्तार

Share

सोनभद्र-AKD।गिरीश तिवारी
कोन थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरी घटना 25 फरवरी 2026 की है, जब कस्बा कोन में सिलाई सीखकर घर लौट रही 17 वर्षीय किशोरी को टेवाटन निवासी मुस्तफा रजा (26 वर्ष) और सईदा हुसैन (18 वर्ष) ने घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय ग्राम बरवाखाड़ के जंगल की ओर ले गए, जहाँ उन्होंने किशोरी के साथ अशोभनीय हरकतें कीं और जबरन कपड़े खींचने का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मौके पर पहुँचने लगे, तो दोनों आरोपी वहाँ से भाग निकले।
इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना कोन में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए शनिवार, 28 फरवरी को दोनों नामजद अभियुक्तों, मुस्तफा रजा और सईदा हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी चाँचीकला उ0नि0 लालजी यादव और उनकी टीम द्वारा की गई इस प्रभावी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *