सोनभद्र।(AKD/गिरीश तिवारी)- जिले में अवैध खनन को लेकर बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सपा नेता इश्तियाक खान और उनके करीबियों से जुड़े ठिकानों की जांच में खनन के कई बेनामी पट्टों का मामला उजागर हुआ है। प्रारंभिक छानबीन में ऐसे दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन के संकेत मिले हैं, जिनसे अवैध खनन से भारी कमाई की आशंका जताई जा रही है।सूत्र बताते हैं कि सहारनपुर के पूर्व बसपा एमएलसी से करीबी संबंधों के चलते खनन पट्टों में लाभ मिलने की कड़ियां जुड़ रही हैं। आयकर विभाग की रेड के बाद नेटवर्क से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जांच का दायरा बढ़ाया गया है। इसी क्रम में संबंधित ठिकानों और संपर्कों की पड़ताल तेज कर दी गई है।जानकारी के मुताबिक, इश्तियाक खान के प्रभाव क्षेत्र से जुड़े लोगों के नाम पर बड़ी संख्या में पट्टे लिए जाने की आशंका है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पूर्व खनन मंत्री और हाजी इकबाल से नजदीकी संबंधों के कारण खनन कारोबार में विशेष लाभ मिला।जांच एजेंसियों ने 100 से अधिक बैंक खातों को चिन्हित किया है और उन्हें फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है। खातों में हुए लेन-देन के आधार पर टैक्स चोरी का आकलन किया जा रहा है। डिजिटल साक्ष्यों और दस्तावेजों की गहन जांच चल रही है।सूत्रों के अनुसार, जांच में कुछ स्थानीय अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। आयकर विभाग जल्द ही संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब कर सकता है।जिले में अवैध खनन से जुड़ी इस कार्रवाई ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, खनन कारोबार से जुड़े और नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 20, 2026स्मार्ट मीटर के विरोध में कलेक्ट्रेट पर फूटा गुस्सा, किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
Breaking_NewsApril 20, 2026अक्षय तृतीया पर चाइल्ड लाइन की तत्परता, दो बाल विवाह रुकवाकर नाबालिग बच्चियां सुरक्षित
सम्पादकीयApril 20, 2026जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
सम्पादकीयApril 20, 2026भीषण गर्मी के चलते सोनभद्र में स्कूलों का समय बदला
