डाला,सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)– डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेवा सदन के सामने लंगड़ा मोड़ पर मंगलवार की शाम लगभग 8:45 बजे बाडी गाड़ी और हाइवा के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाडी गाड़ी संख्या UP 64 AT 4067 बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें चालक को हल्की चोट आई है। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बाडी गाड़ी रामगढ़ निवासी अरविंद पासवान चला रहे थे। वहीं हाइवा संख्या UP 65 LT 9718, जिसे मिर्जापुर जनपद के नारायणपुर क्षेत्र निवासी चालक अमन यादव चला रहे थे, से टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।घटना की सूचना मिलते ही डाला चौकी इंचार्ज घनश्याम तिवारी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। उन्होंने घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिलाने की व्यवस्था कराई तथा दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया।

पुलिस की सक्रियता के चलते कुछ ही देर में आवागमन सामान्य हो गया।वर्तमान में क्षेत्र में यातायात पूरी तरह सुचारू है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
