AKD। गिरीश तिवारी
सोनभद्र।
होली और रमजान के मद्देनजर जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनपरा थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब एक दर्जन दोपहिया वाहनों को सीज किया गया।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई। चेकिंग के दौरान उन वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी गई जो बाइक पर तीन सवारी बैठाकर चल रहे थे, बिना नम्बर प्लेट वाहन चला रहे थे, तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहे थे या सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी कर रहे थे। ऐसे चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।
Author Profile

Latest entries
उत्तर प्रदेशMay 31, 2026प्रसूता मौत कांड में फरार आरोपियों पर इनाम
Breaking_NewsMay 31, 2026नाबालिग से दुष्कर्म मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार
Breaking_NewsMay 31, 2026रहस्यमयी हालात में सीमेंट कर्मचारी की मौत, कई दिन बाद कमरे से मिला शव
सम्पादकीयMay 30, 2026जंगल में मिला महिला का नरकंकाल, 20 दिन से लापता पार्वती की हुई शिनाख्त
