बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर

Share

रवि सिंह। गिरीश तिवारी

विंढ़मगंज।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धुमा गांव के पास रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना धुमा गांव के पास हुई जब दोनों युवक बाइक से गांव की ओर जा रहे थे।पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर दूर जा गिरी और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान आशीष कुमार (22), पुत्र रामपति, निवासी कुडनिया, मध्यप्रदेश और माताराम (30), पुत्र लक्ष्मण हरिजन, निवासी टेडीतेन बैरपुर नवाटोला के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों युवक अपने ससुराल आए हुए थे और धुमा गांव की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में तैनात चिकित्सक डॉ. शाह आलम अंसारी ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि युवकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *