घोरावल(AKD/गिरीश तिवारी)- घोरावल कोतवाली अंतर्गत जोगिनी गांव की लोढ़ूटा बस्ती में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शटडाउन लेने के बाद खंभे पर चढ़कर काम कर रहे संविदा लाइनमैन संतोष (46) अचानक हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।संतोष बिसहार गांव के निवासी हैं और घोरावल उपखंड के बिसरेखी फीडर पर तैनात हैं।

बताया जा रहा है कि लाइन पर काम चल रहा था, तभी अचानक सप्लाई बहाल हो गई। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गए।मौके पर मौजूद ग्रामीणों और कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्मा पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने रात करीब दस बजे उन्हें वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद विद्युत कर्मियों में आक्रोश है और कार्य के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की मांग तेज हो गई है।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़June 10, 2026विंढमगंज रेलवे स्टेशन के यूपीएस रूम में लगी आग, विद्युत उपकरण जलकर नष्ट
Breaking_NewsJune 10, 2026अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के खिलाफ नगर पंचायत अध्यक्ष का मोर्चा, 23 जून से आमरण अनशन की चेतावनी
Breaking_NewsJune 9, 202611 हजार वोल्ट के लटकते तार की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
Breaking_NewsJune 9, 2026तेज रफ्तार अर्टिगा ट्रेलर से टकराई, 6 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर
