AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। ओबरा थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज चौराहे के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना डिग्री कॉलेज चौराहे के पास बने फव्वारे के नजदीक हुई, जहां अचानक दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत उठाया और इलाज के लिए ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।घटना के बाद एक बार फिर डिग्री कॉलेज चौराहे की ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चौराहे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अब तक कोई ठोस और प्रभावी व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण यहां आए दिन हादसों की आशंका बनी रहती है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 6, 2026करंट लगने से किसान की मौत, लटके बिजली तार पर ग्रामीणों में आक्रोश
सम्पादकीयMarch 6, 2026दो स्कूटी की आमने-सामने टक्कर, युवक गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर
सम्पादकीयMarch 6, 2026दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों युवक घायल
सम्पादकीयMarch 6, 2026बच्ची को खोजकर परिजनों से मिलाया, पुलिस की सक्रियता की सराहना