AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। होली पर्व सकुशल सम्पन्न होने के बाद गुरुवार को पुलिस लाइन चुर्क में पुलिस परिवार ने उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ होली मनाई। आयोजित होली मिलन समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी और सौहार्द का संदेश दिया।समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, जिले के विभिन्न सर्किलों के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सहयोग और भाईचारे के माहौल में होली का आनंद लिया।इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस बल को हमेशा कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए जनता की सेवा के लिए तत्पर रहने की प्रेरणा दी।होली मिलन समारोह के दौरान पुलिस लाइन परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा और पुलिस परिवार ने रंगों के इस पर्व को सौहार्द और उत्साह के साथ मनाया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 14, 2026दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की अपाचे सहित 8 मोटरसाइकिलें बरामद, एक हिस्ट्रीशीटर निकला आरोपी
सम्पादकीयJune 11, 2026बलिया से रायपुर जा रहे परिवार की कार टैंकर में घुसी, महिला की मौत, 5 घायल
Breaking_NewsJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
सम्पादकीयJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
