AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव स्थित पंचायत भवन में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब ग्रामीण पंचायत भवन पहुंचे और दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। पंचायत भवन में चोरी की घटना सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

पंचायत भवन के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला, जिससे साफ है कि चोरों ने आराम से पूरे भवन को खंगाला।बताया जा रहा है कि चोर पंचायत भवन से कम्प्यूटर, टीवी, बैट्री, इन्वर्टर और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर सहित कई जरूरी सामान उठा ले गए। पंचायत भवन में हुई इस चोरी से गांव के लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है। पंचायत भवन में हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 9, 2026बेटे के जन्मदिन पर पिता ग्राम पंचायत अधिकारी ने किया रक्त दान
सम्पादकीयMarch 9, 2026सीएम की मां पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन, पुतला फूंका
Breaking_NewsMarch 9, 2026रेल इंजन की चपेट में आकर अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत
सम्पादकीयMarch 9, 2026पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरी, कम्प्यूटर-टीवी सहित कई सामान ले उड़े चोर