AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में रेल इंजन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दुद्धी रेलवे स्टेशन के पास पोल संख्या 77/51 और 77/53 के बीच सुबह करीब 5 बजे हुआ, जहां अप दिशा से आ रहे रेल इंजन की चपेट में आने से व्यक्ति का शरीर दो हिस्सों में कट गया।घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जीआरपी के उपनिरीक्षक श्रीकांत मौर्य ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।सुबह होते ही हादसे की खबर इलाके में फैल गई, जिसके बाद रेलवे ट्रैक के पास लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयJune 11, 2026बलिया से रायपुर जा रहे परिवार की कार टैंकर में घुसी, महिला की मौत, 5 घायल
Breaking_NewsJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
सम्पादकीयJune 11, 2026सोनभद्र में खदानों से पानी की निकासी बनी बड़ा सवाल! सूख रहा है क्षेत्र का भूजल भंडार
Breaking_NewsJune 10, 2026दो बहनों के विवाद के बाद किशोरी ने उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में मचा कोहराम
