दुद्धी, सोनभद्र। विश्व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार की शाम 5:00 बजे महिला थाना परिसर में महिलाओं के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुद्धी पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार राय व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं का माल्यार्पण कर मोमेंटो व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार से सम्मान प्राप्त करती महिला आरक्षी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आज का दिन महिलाओं का दिन है जो कि विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जा रहा है आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवा रही है ,वही संसाधनों व शिक्षा के अभाव में अंतिम छोर पर बैठी हर महिला को उनके हक अधिकार कानून व सुरक्षा के प्रति पुलिस द्वारा मिशन शक्ति के तहत जागरूक कर किया जा रहा है जिससे निडर होकर महिलाएं किसी भी क्षेत्र में बेखौफ कार्य कर सके और सम्मान के साथ समाज में जी सके, उन्होंने विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामना व बधाई दिया।
कार्यक्रम में महिला पुलिस अधिकारियों ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निडर होकर पुलिस प्रशासन से मदद लेने की अपील किया, साथ ही साथ सभी महिलाओं को शिक्षित होकर समाज के हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए प्रेरित भी किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या रितिका श्रीवास्तव ने उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस पर बधाई देते हुए अपने विचार व्यक्त किए और पुलिस प्रशासन के इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र की कई महिलाएं मौजूद रहीं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, मां भारती जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल हलवाई ,प्रभारी प्रधानाचार्या रितिका श्रीवास्तव महिला थाना अध्यक्ष संतु सरोज, पंचायत सहायक मानसी अग्रहरि, वैष्णवी अग्रहरि,महिला कांस्टेबल, शालू सिंह, नीतू सरोज, हेड कांस्टेबल संगीता सरोज, संयोगिता गोंड, डिंपल यादव, लक्ष्मी वर्मा, बबीता, संध्या, आकांक्षा सक्सेना, नम्रता, आदि महिलाएं व वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह उप निरीक्षक श्याम जी यादव मिट्ठू राजभर, सुभाष चंद पांडे कांस्टेबल सर्वेश सिंह रामबाबू मनोज सिंह आदि मौजूद रहे,
Shareसोनभद्र।(अरविंद दुबे, गिरीश तिवारी)-जनपद पुलिस का ऑपरेशन लंगड़ा पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली मुखबीर की […]
Shareदुद्धी/सोनभद्र(रवि सिंह):–कस्बा स्थित रामनगर वार्ड नंबर 7 में शनिवार रात करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात व्यक्ति डेढ़ वर्षीय बच्चे […]
Share डाला,सोनभद्र(AKD।गिरीश तिवारी)– डाला चौकी क्षेत्र अंतर्गत सेवा सदन के सामने लंगड़ा मोड़ पर मंगलवार की शाम लगभग 8:45 बजे बाडी गाड़ी और हाइवा के […]