AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ मेन बाजार में दस वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि आर्यन पुत्र राजू गुप्ता नाम का 10 वर्षीय बच्चा अपने घर के पीछे मौजूद था, तभी पड़ोस में रहने वाले दिवाकर गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता पर उस पर धारदार हथियार से हमला कर गला रेतकर हत्या करने का आरोप लगा है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए नारेबाजी भी की और सड़क जाम करने की कोशिश की। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsMarch 14, 2026मासूम की हत्या से भड़का रामगढ़, सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
सम्पादकीयMarch 14, 2026नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाया, चाइल्ड हेल्पलाइन ने बालिका को संरक्षण में लिया
अपराधMarch 14, 2026पन्नूगंज में दस वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
सम्पादकीयMarch 14, 2026सोनभद्र।विधान परिषद जांच समिति ने ओबरा प्लांट-C समेत परियोजनाओं का किया निरीक्षण