सोनभद्र (AKD।गिरीश तिवारी)-पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में दस वर्षीय मासूम की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आर्यन गुप्ता (10) पुत्र राजू गुप्ता 14 मार्च की रात खेलकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक दिवाकर गुप्ता ने उसे रोककर धारदार हथियार से गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर एसओजी और पन्नूगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकरहट नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे शक था कि मृतक बालक की मां जादू-टोना करती है, इसी अंधविश्वास में उसने घटना को अंजाम दिया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 15, 2026सोनभद्र: विद्युत व्यवस्था की समीक्षा बैठक, स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार हटाने के निर्देश
सम्पादकीयMarch 15, 2026वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्त सम्मान समारोह सकुशल संपन्न
सम्पादकीयMarch 15, 202610 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कोन पुलिस की कार्रवाई
सम्पादकीयMarch 15, 2026उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण