घोरावल (राजेंद्र कुमार मानव)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ गांव में विगत दिनों गाय का इलाज कराने के बहाने आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन से एक प्राइवेट पशु चिकित्सक को बुला कर प्राणघातक हमला किया गया। जिसका आज मेडिकल कराया गया है बताया गया कि 42 वर्षीय राजेश प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश सिंह निवासी ग्राम बिसरेखी, थाना कोतवाली घोरावल प्राइवेट पशु चिकित्सक हैं। विगत दिनों रात में पशु चिकित्सक के मोबाइल फोन पर पेढ़ गांव से फोन आया कि गाय बिमार है , आकर देख लें। मोबाइल फोन की सूचना पर पशु चिकित्सक पेढ़ गांव पहुंचे, जहां पहले से ही घात लगाए दो आरोपियों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित चिकित्सक ने इसकी लिखित सूचना कोतवाली घोरावल एवं एसपी सोनभद्र को दी। एसपी के निर्देश पर आरोपियों के विरुद्ध घायल चिकित्सक का मुकदमा मंगलवार को मुकदमा अपराध संख्या 156/23 धारा 323, 504, 506 घोरावल कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है व पुलिस घायल चिकित्सक का मंगलवार को शाम करीब चार बजे मेडिकल परीक्षण व दवा इलाज कराने पर लगी है।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
