सोनभद्र।(AKD, गिरीश तिवारी)
इण्डियन आयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीएसआर फण्ड के सहयोग से डायट परिसर उरमौरा में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना रहा।
कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अपनी अद्भुत समझ और संवेदना के बल पर समाज में प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। समाज का दायित्व है कि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए सम्मान और सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने इण्डियन आयल द्वारा सीएसआर फण्ड से किए जा रहे इस प्रयास को सराहनीय बताया।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल सहित अन्य उपयोगी सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। इन उपकरणों से दिव्यांगजनों के आवागमन और दैनिक कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी।
मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं और पात्र लाभार्थियों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मूकुल आनंद पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए एस.के. राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 16, 2026प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि स्थानांतरित
उत्तर प्रदेशMarch 16, 2026इण्डियन आयल के सीएसआर फण्ड से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित
सम्पादकीयMarch 16, 2026दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का भव्य शुभारंभ
सम्पादकीयMarch 16, 2026दुद्धी नगर पंचायत में तीन भाजपा कार्यकर्ता सभासद नामित, कार्यकर्ताओं में खुशी