गिरीश तिवारी
सोनभद्र । पिपरी स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चल रहे “महिला अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम के तहत भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपकर महिला श्रमिकों के अधिकारों से जुड़ी मांगें उठाईं।भारतीय मजदूर संघ, जनपद सोनभद्र के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से कार्यस्थलों पर महिला श्रमिकों को समान वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण, शौचालय, शुद्ध पेयजल, विश्राम कक्ष और मातृत्व लाभ जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की। इसके साथ ही महिला श्रमिकों को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा देने और असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं के लिए भी आवश्यक सुरक्षा व कल्याणकारी व्यवस्थाएं लागू करने पर जोर दिया गया।संगठन के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि श्रम विभाग महिला श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगा।इस दौरान जिला अध्यक्ष दशाराम यादव, जिला मंत्री लल्ला प्रसाद शुक्ल, दुर्गविजय मिश्र, रमेश सिंह, अद्या प्रसाद द्विवेदी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsAugust 4, 2026पुलिस विभाग ने अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को सड़क पर उतार….
उत्तर प्रदेशAugust 4, 2026श्रावण मास में शिवभक्तों की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsAugust 4, 2026सोनभद्र में बिछेगा सड़कों का जाल, 202 करोड़ से 127 किलोमीटर सड़क निर्माण…
सम्पादकीयAugust 1, 2026पुलिस ने चेन स्नैचिंग का किया खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार
