सोनभद्र।(AKD,गिरीश तिवारी)-
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जनपद के 3791 लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से अनुदान धनराशि स्थानांतरित की गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के लगभग 90 हजार लाभार्थियों के खातों में करीब एक हजार करोड़ रुपये की धनराशि बटन दबाकर ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया, जहां सदर विधायक भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए।

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि प्रत्येक गरीब परिवार को पक्की छत उपलब्ध कराई जाए और उसी संकल्प को साकार करने के लिए यह योजना प्रभावी रूप से लागू की जा रही है।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि सोनभद्र के नगर क्षेत्र में 3791 पात्र लाभार्थियों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई है, जिससे गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने में सहायता मिलेगी।

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में योजना का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से लाभ मिल सके। कार्यक्रम का संचालन परियोजना निदेशक डूडा सुधांशु शेखर शर्मा ने किया।
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयMarch 16, 2026प्रधानमंत्री आवास योजना के 3791 लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि स्थानांतरित
उत्तर प्रदेशMarch 16, 2026इण्डियन आयल के सीएसआर फण्ड से दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित
सम्पादकीयMarch 16, 2026दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का भव्य शुभारंभ
सम्पादकीयMarch 16, 2026दुद्धी नगर पंचायत में तीन भाजपा कार्यकर्ता सभासद नामित, कार्यकर्ताओं में खुशी