पुलिस ने अवैध गांजे के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Share

AKD।गिरीश तिवारी

डाला/सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने डाला क्षेत्र के पटेहरा टोला छठ घाट तिराहा से एक युवक को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में चल रही कार्रवाई के क्रम में यह सफलता मिली। प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 30 मार्च 2026 की रात करीब 00:28 बजे दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।गिरफ्तार युवक की पहचान प्रदीप पुत्र सत्यनारायण, निवासी पटेहरा टोला डाला, थाना चोपन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है। उसके कब्जे से एक सफेद झोले में रखा 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।इस मामले में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 113/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, उपनिरीक्षक दुनिया सिंह, हेड कांस्टेबल सीताराम यादव और हेड कांस्टेबल शिवशरण राम शामिल रहे।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *