AKD।गिरीश तिवारी
सोनभद्र। चाइल्ड हेल्पलाइन की सक्रियता और तत्परता से एक गुमशुदा बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया गया, जिससे परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वे भावुक हो उठे।जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2026 की रात करीब 8 बजे ग्राम पथरहा से पन्नूगंज थाना और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने एक बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया था। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू की और स्थानीय मीडिया व ग्रामीणों से जानकारी जुटाई।लगातार प्रयासों के बाद अगले दिन दोपहर करीब 11 बजे पता चला कि बच्चा ग्राम अरौली का रहने वाला है। इसके बाद परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह ने ग्राम प्रधान से संपर्क कर बच्चे के परिजनों को बुलाया और बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।इस दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के अमन सोनकर, रविन्द्र सिंह और सीमा शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। बच्चे के मिलने से परिजनों ने टीम का आभार जताया।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 11, 2026आदिवासी समाज के बेटे ने बढ़ाया मान, महुली का नाम रोशन
Breaking_NewsApril 11, 2026सवारियों से भरी पिकअप पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल, एक की हालत गंभीर
सम्पादकीयApril 11, 2026गुमशुदा बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन ने परिवार से मिलाया, परिजन हुए भावुक
सम्पादकीयApril 10, 2026अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
