सोनभद्र। जनपद में बारिश के बाद उफनाए नाले में बहे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। ये हादसा तब हुआ जब तीन युवक बाइक से रपटे को पार कर रहे थे। तेज बहाव की चपेट में आकर दो युवक बह गए थे, जिनकी तलाश कल शाम से ही जारी थी। किंतु तेज बहाव और अंधेरा होने की वजह से उस वक्त कठिनाइयां भी आ रही थी। ये तस्वीरें उसी नाले की हैं, जो बीते दिन दो जिंदगियों को लील गया। मामला जुगैल थाना क्षेत्र के भरहरी ग्राम पंचायत के टोला चकदहिया स्थित परेवा नाले का है। जहां तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर रपटे को पार कर रहे थे। अचानक आए तेज बहाव में तीनों बह गए। हालांकि, एक युवक ने किसी तरह खुद को बचा लिया। लेकिन दिनेश और अंकित जिनकी उम्र महज़ 19 और 18 साल थी पानी में लापता हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने राहत-बचाव अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद आज दोनों युवकों के शव नाले से बरामद कर लिए गए। शव मिलते ही परिजनों की चीत्कार गूंज उठी। रोते-बिलखते परिवार के आंसुओं में डूबा दिखा पूरा गांव। मृतक युवक सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कभरकना गांव के निवासी थे। ये हादसा एक बार फिर बारिश के दौरान बहते रपटों पर सतर्कता बरतने की चेतावनी दे गया। मामले को लेकर जानकारी देते हुए सीओ ओवर हर्ष पांडेय ने बताया कि एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर गुजर रहे थे कि जुगैल थाना क्षेत्र के चकदहिया नाले के पास पानी के तेज बहाव में बह गए इस दौरान एक बाइक सवार को तो बचा लिया गया किंतु बाइक समेत दो लोग तेज धार में समा गए। जिसके बाद पुलिस व गोताखोरों द्वारा रेस्क्यू चलाया गया और अब बाइक समेत दोनों शवों को बरामद कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
Author Profile

Latest entries
Breaking_NewsJune 23, 2026मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
Breaking_NewsJune 23, 2026शराब के नशे में बाइक चालक ने माँ-बेटे को कुचला, तीन घायल
Breaking_NewsJune 22, 2026घरेलू कलह में बेटे ने छीनी पिता की सांस, डंडे के वार से हुई मौत
Breaking_NewsJune 22, 2026एक करोड़ 16 लाख रुपये मूल्य की गांजे की खेप बरामद, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
