AKD/गिरीश तिवारी
सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह दुर्घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के कमरीडाड़ टोला में चढ़ाई के दौरान हुई, जहां पिकअप अचानक बैक होकर पलट गई। वाहन में तीन दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य संभालते हुए घायलों को बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में ओवरलोडिंग और लापरवाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
Author Profile

Latest entries
सोनभद्र न्यूज़April 11, 2026आदिवासी समाज के बेटे ने बढ़ाया मान, महुली का नाम रोशन
Breaking_NewsApril 11, 2026सवारियों से भरी पिकअप पलटी, एक दर्जन से ज्यादा घायल, एक की हालत गंभीर
सम्पादकीयApril 11, 2026गुमशुदा बच्चे को चाइल्ड हेल्पलाइन ने परिवार से मिलाया, परिजन हुए भावुक
सम्पादकीयApril 10, 2026अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल
