दुद्धी/ सोनभद्र ( रवि सिंह, गिरीश तिवारी):– दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव में तड़के सोमवार की सुबह एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई| विवाहिता के परिजनो ने सांसे चलने की आस में उसे एंबुलेंस के द्वारा दुद्धी सीएचसी लाये जहां चिकित्सक डॉ मनोज इक्का ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया | और अस्पताल के मेमो जरिये मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गयी पुलिस ने शव को कब्जे लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी| विवाहिता के मायके का आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वाले ने मार डाला|
मृतिका की माँ राजमती देवी पत्नी विजय पटेल निवासी पड़रछ टोला पटेल नगर थाना चोपन ने कोतवाली पुलिस दिए तहरीर में बताया है, कि उन्होंने अपनी पुत्री रेखा पटेल की शादी
विवाहिता की शादी 6 – 7 वर्ष पूर्व क्षेत्र के रजखड़ गांव में हिन्दू रीति रिवाज से रत्नेश पुत्र राजेन्द्र पटेल से की थी | उनके पति विजय पटेल पुत्र सरजू पटेल चेन्नई में काम करते हैं ,साथ मे उसके दामाद रत्नेश पटेल का बड़ा भाई संतोष पटेल भी काम करते हैं,किसी बात को लेकर उसके पति और दामाद के भाई में मारपीट हुआ था|उसी बात को लेकर आये दिन उनकी बेटी रेखा को दामाद रत्नेश व सास ससुर देवर मिलकर प्रताड़ित करते थे ,शनिवार की शाम उनकी बेटी उन्हें फोन की थी, इसी बीच दामाद द्वारा फोन छीनकर पीड़िता के पुत्र से कहा कि अपनी बहन का जान बचाना चाहते हो तो अभी आकर इसे ले जाओ अन्यथा इसे सुबह तक जिंदा नही पाओगे और आरोप लगाया कि दामाद व घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर बेटी को मार डाला| जिस पर प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने मृतिका के मायके वालों को पीएम रिपोर्ट आने के बाद घटना के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ठ होने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है|
Author Profile

Latest entries
सम्पादकीयAugust 11, 2026डाला में घर के सामने से चोरी हुई बाइक बरामद, छत्तीसगढ़ का युवक गिरफ्तार
सम्पादकीयAugust 11, 2026गैंगस्टर एक्ट के आरोपी के घर चस्पा किया न्यायालय का नोटिस
सम्पादकीयAugust 11, 2026अखंड भारत संकल्प दिवस को न्याय पंचायत स्तर पर मनाने का आह्वान
सम्पादकीयAugust 10, 2026गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपितों के घर कोन पुलिस ने चस्पा किया नोटिस
