करमा में आग के कहर से 12 बीघा गेहूं जलकर राख, बिजली विभाग पर किसानों का आरोप

Share

AKD।गिरीश तिवारी

सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव में दोपहर के समय लगी भीषण आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक भड़की आग ने करीब 10 से 12 बीघा तैयार गेहूं की फसल को जलाकर पूरी तरह राख कर दिया, जिससे कई किसान प्रभावित हुए हैं।

घटना दोपहर करीब पौने एक बजे की बताई जा रही है, जब खेतों में अचानक आग लग गई। तेज पूर्वा हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। इस आग में अब्दुल जब्बार खान, नरेश यादव, दिनेश यादव और गोविंद यादव समेत कई किसानों की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई।पीड़ित किसानों का आरोप है कि घटना के दौरान बिजली विभाग को सूचना दी गई, लेकिन संबंधित जेई ने फोन तक नहीं उठाया, जिससे समय रहते मदद नहीं मिल सकी। वहीं सूचना मिलने पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह कटी फसल में उठी चिंगारी को माना जा रहा है, हालांकि ग्रामीण बिजली लाइन से चिंगारी गिरने की आशंका भी जता रहे हैं। घटना के बाद प्रभावित किसान भारी नुकसान से जूझ रहे हैं और प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

Author Profile

Public Bharat News
Public Bharat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!